सुकमा
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना एवं पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 6 नक्सलियों मिलिशिया कमाण्डर एलमागुण्डा आरपीसी 01 लाख ईनामी सुक्का, मिलिशिया सदस्य मंगा, मिलिशिया सदस्य सन्ना, मिलिशिया सदस्य लखमा, डीएकेएमएस सदस्य नंदा तथा डीएकेएमएस सदस्य कोसा के द्वारा आज नक्सल आपरेशन कार्यालय सुकमा में मौली मोहन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली थाना चितागुफा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजना के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय