भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पर्यावरण प्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों के साथ पीपल, कदम और जामुन के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण में मुरैना निवासी सुअनन्या शर्मा पचौरी ने जन्म दिवस के अवसर पर पौध-रोपण किया। सुधारकर शर्मा, गोविन्द त्यागी, श्रीमती पूजा त्यागी, श्रीमती पार्वती नरवरिया, सुआयुषी लोधी, अर्थ नरवरिया, अनवि नरवरिया और विनायक त्यागी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता सुशक्ति चौहान, रामेश्वर चौहान, राजेश चौहान और सुअनीता मिश्रा भी उपस्थित थे। टीवी पत्रकार आमिर खान ने धर्मपत्नी श्रीमती अस्फिया खान और परिवार के सदस्यों के साथ जन्म दिवस पर पौध-रोपण किया। राष्ट्रीय स्तर पर जीवन रक्षा श्रेणी में तैराकी की स्वर्ण पदक विजेता कु. महक ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधे लगाए। कु. महक ने जून माह में बंगलुरू में हुई रेस्क्यू इंडिया 2023 नेशनल लेवल स्विमिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड के साथ सिल्वर और ब्रांज मैडल भी जीता है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू