इंदौर
मध्यप्रदेश की इंदौर-1 सीट से आगामी विधानसभा चुनावों के मैदान में उतरे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब अपने वोट को घरों में रखे जाने वाले कूड़ेदान में डालना है।
कांग्रेस ने विजयवर्गीय के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि दंभ में डूबे विजयवर्गीय मतदाताओं का लगातार अपमान कर रहे हैं जिसका जवाब उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा।
विजयवर्गीय ने इन चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले रविवार रात इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा, ''आज देश, प्रदेश और शहर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जरूरत है। देश, प्रदेश और शहर में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस को वोट देने का मतलब क्या है?’
भाजपा महसचिव ने श्रोताओं से पूछे गए इस सवाल का खुद ही जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब इसे घर में रखे जाने वाले डस्टबिन (कूड़ेदान) में डालना है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को वोट देने का कोई फायदा ही नहीं है क्योंकि इस पार्टी को न तो विकास करना आता है, न ही उसे संस्कार और संस्कृति की चिंता है।
उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, ''दंभ में डूबे विजयवर्गीय राजनीतिक मर्यादा का लगातार उल्लंघन करते हुए मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं । उन्हें इसका जवाब मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में देंगे।''
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वाली कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है जिसने देश को अंग्रेजों से आजाद कराया था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू