भोपाल
विश्व हिंदू परिषद, प्रान्त मध्यभारत ने नवरात्रि में गरबा करवान वाले आयोजकों को चेतावनी दी है कि इस आयोजन में गैर हिंदू के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए, वहीं गरबों की आड़ में अश्लीलता भी स्वीकार नहीं की जाएगी। वीएचपी ने साफ कहा कि भोपाल सहित राज्य के अन्य शहरों में गरबों के कई आयोजन किए जाते हैं, जिनमे कई व्यवसायिक आयोजन भी शामिल हैं।
इन आयोजनों में कई बार ऐसी बातें भी भी देखने को मिलती है जो समाज और धर्म के हित में नहीं है। वीएसपी इस संबंध में शासन, प्रशासन और गरबे के आयोजकों को कुछ बिंदु भी भेजने जा रही है। आयोजनों में हिंदू समाज की आस्था को ठेस न पहुंचे इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। आयोजन में किसी भी प्रकार का नशा पूर्णत प्रतिबंधित होना चाहिए। जिस आयोजन में गैर हिंदू पाया जाए ऐसे कार्यक्रम के आयोजनकतार्ओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोजन के समापन का समय सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि एक ही समय पर सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। ऐसे में गरबे के आयोजनों में भी कोई संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास तो नहीं कर रहा सूचना मिलने पर कार्यकर्ता निरीक्षण करते हैं।
मर्यादित वस्त्र ही पहनकर गरबा करें
जिसमें यह बताया जाएगा कि गरबे माता की भक्ति का स्वरूप है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरबे के कार्यक्रमों में हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए।यदि कोई गैर हिन्दू पाया जाए तो उसके साथ साथ आयोजकों पर भी कार्यवाही हो। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरबे में आने वाले समाज जन मर्यादित वस्त्र ही पहनकर आएं। गरबे के आयोजनों में धार्मिक गानों का ही प्रयोग हो, अश्लील फिल्मी गाने पूर्णत प्रतिबंधित होना चाहिए। गरबे के आयोजन में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू