October 30, 2026

विरोध में इस्तीफा शुरू,धरसींवा से भाजपा नेता राकेश यादव ने छोड़ी पार्टी

रायपुर

भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही अब नाराजगी भी उभरने लगी है। धरसींवा प्रत्याशी अनुज शर्मा का स्थानीय लोग पहले ही विरोध कर रहे थे। जिला ग्रामीण प्रचार प्रसार मंत्री,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,जोन प्रभारी शक्ति केन्द्र व जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने कहा है कि बाहर से थोपे गए प्रत्याशी को कैसे स्वीकारें,स्थानीय की उपेक्षा चुनाव में पार्टी को भारी पड़ेगी इसलिए वे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

You may have missed