बड़वानी
सेंधवा पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सफेद कलर की कार से वाहन चेकिंग के दौरान करीब 50 किलो चांदी सहित लगभग 600 ग्राम सोना जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इंदौर निवासी व्यापारी अशोक मगर सिरपुर से इंदौर की तरफ जा रहे थे, इस दौरान बिजासन घाट पर पुलिस की वाहन चेकिंग में यह सोना चांदी उनकी कार से जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक व्यापारी ने जब्त हुए माल के संबंध में किसी तरह के बिल प्रस्तुत नहीं किए हैं, हालांकि उन्हें इसके लिए इनकम टैक्स विभाग द्वारा समय भी दिया गया है।
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस ने वाहन चेकिंग पॉइंट्स भी बना रखे हैं। बड़वानी जिले के सेंधवा पुलिस के बिजासन घाट पर लगाए ऐसे ही एक पॉइंट्स पर मंगलवार देर शाम सिरपुर से इंदौर की ओर जाते हुए पुलिस ने एक सफेद कार को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान कार से करीब 50 किलो चांदी और 600 ग्राम सोना बरामद हुआ है।
इसके संबंध में इंदौर निवासी व्यापारी अशोक मगर अब तक किसी भी तरह के बिल प्रस्तुत नहीं कर सके है। जिसके चलते सेंधवा एसडीएम अभिषेक श्रॉफ, तहसीलदार मनीष पांडे, ग्रामीण थाना प्रभारी निर्भर सिंह जलोदिया के साथ ही इनकम टैक्स विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए व्यापारी के पास मिले सोना और चांदी को फिलहाल जब्त कर लिया गया है। हालांकि विभाग के द्वारा व्यापारी अशोक को जब्त सोना चांदी के संबंध में बिल प्रस्तुत करने के लिए समय भी दिया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू