नई दिल्ली
दिल्ली में एक बार फिर भीषण आग लग गई। गुरुवार को दिल्ली के वजीराबाद स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आग लग गई। आग ट्रेनिंग सेंटर के मालखाने में लगी। कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इससे पहले इसी साल जनवरी के अंत में भी यहां ऐसी घटना हुई थी। तब करीब 450 वाहन आग की चपेट में आए थे।
आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक आकलन के मुताबिक दर्जनों गाड़ियां आग की चपेट में आईं। इससे पहले जनवरी में जब यहां आग लगी थी तब सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहन जल गए थे। आग कैसे लगी इसको लेकर अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
दिल्ली में इस साल आग लगने की कई घटनाएं हुईं है। इस साल अब तक राष्ट्रीय राजधानी में आग ने 55 लोगों की जान ले ली है और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जनवरी में आग से संबंधित घटनाओं में 16 लोग मारे गए, फरवरी में 16, मार्च में 12, अप्रैल में चार और 26 मई तक सात लोग मारे गए।
रविवार 26 मई को, पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में ‘बेबी केयर न्यू बोर्न अस्पताल’ में आग लगने की घटना में छह नवजात शिशुओं की जान चली गई और पांच घायल हो गए। नवजात शिशुओं के इस अस्पताल में आग लगने से पांच ऑक्सीजन सिलेंडर फट गए।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल