October 25, 2026

MLA जीतू पटवारी के भाई सहित चार ने दी गिरफ्तारी, जेल भेजा

 इंदौर

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने राऊ से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री तथा विधायक जीतू पटवारी के पांच साल से फरार भाई नाना पटवारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। नाना के तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। चारों किसान आंदोलन के बाद हुए मामले में फरार थे।

बताया जाता है कि चारों ने किसान आंदोलन के समय दो कातिलाना हमले की वारदात की थी। तभी से ये फरार थे। इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। चुनाव के पूर्व वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है, इसी सिलसिले में इन्हें भी पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक राजेंद्र नगर में किसान आंदोलन के दौरान 2017 के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। दंडोतिया के अनुसार विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, दोस्त सचिन, अशोक और जितेंद्र गुरुवार दोपहर राजेंद्र नगर थाने में पेश हुए थे। इसके बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed