भोपाल
राजधानी में गुलाबी ठंड का असर नजर आने लगा है। हवा की चाल दक्षिण पश्चिमी होने के कारण यहां पर दिन में तापमान गर्म हो रहा है जबकि रातें जरूर ठंडी होने लगी है। वैसे भी प्रदेश में नवंबर में गुलाबी ठंड का असर रहता है।
अमूमन 15 से 20 नवंबर के बीच ही पारे में गिरावट होने लगती है। ग्वालियर, जबलपुर, पचमढ़ी, नौगांव, मलांजखंड समेत कई शहरों में पारा 8 डिग्री तक पहुंच जाता है, जबकि भोपाल-इंदौर में पारा 10 से 11 डिग्री के बीच रहता है। इस बार भी पांच तारीख के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री पर चल रहा है जबकि रात के तापमान में भी थोड़ा इजाफा हुआ है औरयह 16.8 डिग्री कल दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस माह के तीसरे सप्ताह से ठंड का सीधा असर देखने को मिल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बूंदाबांदी भी हो सकती है। भोपाल में नवंबर महीने में पिछले 10 साल से दिन में गर्मी और रात में सर्दी का ट्रेंड है। मौसम विभाग ने इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन