धार
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में आगामी दिपावली एवं अन्य त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन सचिन लागरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल के द्वारा आमजन को सुरक्षित मावा एवं मिठाई मिल सके , इस उद्देश्य से जिले के सरदारपुर, पिथमपुर एवं धरमपुरी मे कार्यवाही की गई। कार्यवाही में इन्दौर अहमदाबाद रोड राजगढ़ स्थित मेसर्स ताली रेस्टोरेंट से घी लुज एवं अरिहंत नमकीन, कुक्षी रोड रिंगनोद स्थित दिपक रेस्टोरेट से मावा बर्फी, बिकानेर स्वीट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर से मावा एव खरबुजा पेड़ा, हर्षिता एव्हरफ्रेश पिथमपुर से भगतजी टोस्ट, रघुवशी दुध डेयरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीथमपुर से मावा लुज, सैनी स्वीट्स सेक्टर 01 पिथमपुर से केक एवं मावा पेडा, देवनारायण नमकीन एवं स्वीट्स सागोर मिथमपुर से बेसन पपड़ी, मां कोपकी रेस्टोरेंट इण्डोरामा पिथमपुर से बर्फी और पाटीदार नानियाजी के नमकीन, न्यू बिकानेर स्वीट्स इण्डोरामा पिधमपुर से पेड़ा, जोधपुर मिष्ठान भण्डान लेबड से मलाई बर्फी, राधे राधे किराना गुजरी तहसील धरमपुरी से गुलाब जामुन एण्ड इस्टंट निक्स, अन्नपूर्णा रेस्टोरें गुजरी धरमपुरी से मावा बर्फी एवं मावा कतली, जय जलदेव होटल से मलाई टिकिया, मोदी इन्टरप्राईसेस कुक्षी से दुध पेड़ा एवं सोन पपडी, गोकुल स्वीट्स से मलाई बर्फी, कृष्णा स्वीट्स से मलाई बर्फी, पूर्णिमा स्वीट्स से मलाई बर्फी, बीजी उपहार ग्रह से पेडा के नमूने लिये गये है। उक्त नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये है, जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही कि जायेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू