पेरिस
अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मैट पाविच ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीता।
अरेवालो और पाविच ने शनिवार को खेले गए फाइनल में 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की। पाविच ने इस तरह से चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
पाविच ने मैच के बाद कहा,, ‘‘यहां यह मेरा पहला खिताब है और इसलिए मैं बहुत खुश हूं। यह विशेष एहसास है क्योंकि मैं दो बार यहां फाइनल में हार गया था।’’
अरेवालो का यह पुरुष युगल में दूसरा खिताब है। उन्होंने 2022 में फ्रेंच ओपन में ही जीन जूलियन रोजर के साथ मिलकर पुरुष युगल का खिताब जीता था।
अरेवालो ने कहा, ‘‘मैं मैट का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मेरा यहां यह दूसरा खिताब है और यह विशेष है।’’

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई