इंदौर
एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में पेपर आउट होने के संबंध में आइडलिक कालेज का नाम सामने आया है। वहां से कम्प्यूटर आपरेटर ने पेपर का फोटो खींचकर विद्यार्थियों को वाट्सएप पर दिया है। साथ ही पूरे मामले में प्राचार्य की गलती भी रही है, जिन्होंने थाने के बजाए पेपर का बंडल प्राचार्य कक्ष में रखा।
इस संबंध में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की समिति ने जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट आज कार्यपरिषद में रखी गई। सबसे अहम बात यह कि बैठक में उच्च शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस तरह के बैठक में आयुक्त शामिल हुए हों। समिति की अनुशंसा के आधार पर कार्रवाई को लेकर फैसला किया जाएगा। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में 13 मुद्दे रखे गए हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान