रायपुर
प्रदेश मेें भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने शाला प्रवेश उत्सव की तिथि को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए शाला प्रवेश उत्सव की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भीषण गर्मी में बच्चों की स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए “शाला प्रवेश उत्सव” की तिथि 18 जून से एक सप्ताह आगे बढ़ाने के दिये निर्देश।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 16, 2024
सीएमओ के अधिकारिक एक्स हैंडल इस संबंध में जानकारी दी गई है. बता दें कि अब शाला प्रवेश उत्सव 26 जून से शुरू होगा. वहीं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी गर्मी के कारण स्कूल के अवकाश को 25 जून तक बढ़ा देने की घोषणा की है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय