मुंबई,
बॉलीवुड के माचो हीरो सन्नी देओल अपनी आने वाली फिल्म सूर्या की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। सन्नी देओल ने हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ अनाउंस की है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। सन्नी देओल की अब एक और फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सन्नी की इस फिल्म का नाम है ‘सूर्या’ है ,जो वर्ष 2018 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का रीमेक है।
सन्नी देओल ने वर्ष 2022 में फिल्म सूर्या का काम शुरू किया था, लेकिन काम खत्म नहीं हो पाया था. लेकिन अब इस फिल्म का काम एक बार फिर से शुरू होने वाला है। कहा जा रहा है कि सन्नी देओल फिर से फिल्म सूर्या की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इसी साल नवंबर तक फिल्म सूर्या की शूटिंग खत्म हो जाएगी।

More Stories
कॉमेडियन सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ऑपरेशन सिंदूर के बीच श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट बढ़ाया आगे, पाकिस्तान को सबक सिखा रही भारतीय सेना
टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला