- ग्रीन एनर्जी के लिए इन्दौर नगर निगम जारी कर रहा है ग्रीन बांड पब्लिक इश्यू नवाचारों की भूमि है इन्दौर
- अपने इन्दौर को सदैव प्रथम की स्थिति में बनाए रखने में सहभागी बने इन्दौरवासी
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर नवाचारों की भूमि है। इन्दौर ने अपनी पहचान स्वच्छता के शिरोमणी के रूप में स्थापित की है। इन्दौर नगर निगम के युवा और ऊर्जावन महापौर के नेतृत्व में इन्दौरवासियों ने एक और नवाचार किया है। इन्दौर में हर घर जल पहुँचाने के लिए अब सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। इन्दौर में नर्मदा जी का जल अभी परंपरागत बिजली के माध्यम से घरों में पहुँचाया जाता है। अब सौर ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) से यह कार्य होगा। इसके लिए जलूद में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खुशी की बात यह है कि पब्लिक बांड इश्यू कर ग्रीन एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा। यह इन्दौर का अद्भुत प्रयोग है जो इन्दौर ही कर सकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने इन्दौरवासियों से इस नवाचार के क्रियान्वयन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हमें “अपना इन्दौर–सदैव प्रथम” के सम्मान को बरकरार रखना है। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही।
उल्लेखनीय है कि इन्दौर के हर घर में नर्मदा जल पहुँचाने में जलूद पम्पिंग स्टेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस स्टेशन से सौर ऊर्जा से संचालन करने के लिए इन्दौर नगर निगम द्वारा आई.एम.सी. ग्रीन बाँड पब्लिक इश्यू किया जा रहा है। इस प्रकार की पहल करने वाला, इन्दौर नगर निगम देश का पहला नगरीय निकाय होगा। इससे इन्दौर को कार्बन क्रेडिट मिलने में सहायता मिलेगी। कार्बन उत्सर्जन शून्य कर ग्रीन एवं क्लीन मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू