इंदौर.
शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की पत्नी से रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला. यहां एक शादीशुदा महिला (Married Women) से उसके पति के जेल जाने के बाद पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया. इस मामले में आरोपी के दो दोस्तों ने भी मदद की. पुलिस ने दुष्कर्म (Rape) सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इंदौर पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश डाल रही है, ताकि दोस्ती के नाम पर कलंक इस दगाबाज दोस्त को गिरफ्तार करके सजा दिलाई जा सके.
पुलिस के मुताबिक मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर का है. यहां रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उसके पति को किसी मामले में जेल हो गई थी. पति के जेल जाने के बाद पति का दोस्त सईद महिला के घर पहुंचा और उसे आश्वासन दिया कि उसके खाने और जरूरत का वह पूरी तरह से ख्याल रखेगा. इसके साथ ही उसके पति की जमानत कराने का भी लालच दिया.
दोस्त की बीवी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए
महिला ने पुलिस को बताया कि पति के दोस्त ने ऐसे झूठे आश्वासनों के बीच उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इसके साथ ही वह महिला को धमकाने लगा. पीड़ित महिला के पति के जेल से छूट के आने के बाद एक दिन सईद अपने अन्य दोस्त समीर और सत्तार के साथ महिला के घर पहुंचा. महिला का पति मौजूद नहीं था. आरोपी ने डरा-धमका कर एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त समीर और सत्तार को घर के बाहर खड़े कर निगरानी करते रहे.
पति का दोस्ती पर से विश्वास ही उठ गया
पीड़िता ने इसके बाद अपने पति को इस पूरी घटना की जानकारी दी. उसके पति का दोस्ती पर से विश्वास ही उठ गया. इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी सईद और उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया. इंदौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सईद खान के दोनों दोस्त समीर और सत्तार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सईद की तलाश में उसके ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन वह नहीं मिला. अब पुलिस सईद के दोस्तों से पूछताछ करके और उसकी मोबाइल लोकेशन को देखकर संभावित जगहों पर दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. थाना चंदन नगर के उपनिरीक्षक देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक सईद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान