February 12, 2026

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभाग की कार्यकारणी गठित

(अमिताभ पाण्डेय)
रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभाग की कार्यकारणी का विस्तार संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने करते हुए दो उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व दो सह-सचिव को  नियुक्त किया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब संदीप तिवारी राज,प्रदेश महासचिव आशीष मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार सुधीर आजाद भी  मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब रायपुर संभागीय कार्यालय में विगत दिवस  ख़बरभूमि के प्रधान संपादक अजय दुबे का जन्मदिन भी मनाया गया। इस मौके पर  उपस्थित पत्रकारों ने छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब की आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों व आयोजनों को लेकर विचार विमर्श किया।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के रायपुर संभाग की नव नियुक्त कार्यकारणी में कौशल विश्वकर्मा , दीपक श्रीवास्तव को संभाग उपाध्यक्ष, निखिल भटनागर को कोषाध्यक्ष व पिंकू घोष एवं पीएलएन लकी को सहसचिव नियुक्त किया गया है।संभाग अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी साथियो के सहयोग व साथ से हम छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभाग के सभी जिलों में जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार करेंगे और पत्रकार हितों के लिए बनी योजनाओं को गति देंगे।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के संभागीय कार्यकारणी विस्तार के अवसर पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज प्रशांत नरवरे के साथ अब्दुल हमीद, मो. शमीम, मनदीप सिंह, हैरी बैरागी, अविनाश जॉन, भगत परिहार, हेमराज डोंगरे व अन्य साथी शामिल हुए।

You may have missed