बिलासपुर.
बिलासपुर के एक घर में घुसकर बंदूक के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त की दोपहर में तीन बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर ज्वैलरी लूट ली। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट के सामान के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला सरकंडा थाना का है। जहां 9 अगस्त को भूमि विहार ग्राम बिजौर की शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अज्ञात लोग दोपहर करीब 2 बजे उनके भूमि विहार स्थित घर में घुसकर उनको पिस्तौल दिखाकर उनसे दो मंगल सूत्र, अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी खुद पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज खंगाला। लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और क्षेत्र के पुलिस टीम को 10 अगस्त को घटना के संबंध में आवश्यक और अहम सुराग मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने बाबू ईरानी और उसके साथी सुभाष निषाद, शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास ले लूटी गई ज्वैलरी बरामद की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय