भोपाल
भोपाल अवधपुरी क्षेत्र में आज सावन माह के चौथे सोमवार को भगवान महाकाल अवधपुरी की प्रजा एवम भक्तों का हाल चाल जानने के लिए निकले। आपको बता दें कि यह भव्य आयोजन शिव शक्ति धाम मंदिर अवधपुरी के द्वारा किया गया ।
भगवान महाकाल सरकार की भव्य शाही सवारी का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया ।यह सवारी शिव शक्ति मंदिर से शुरू होकर अवधपुरी की कालोनियों में भ्रमण करते हुए रीगल सिविक सेंटर सौम्या पार्कलैंड तुलसी विहार रीगल टाउन रीगल पैराडाइज बीडीए रोड एवं अन्य मार्गो से होते हुए भव्य शाही सवारी निकाली गई ।भगवान महाकाल की सवारी में ढोल ताशे डमरू मजीरे बजाकर भव्य प्रस्तुति दी गई। शाही सवारी में बड़े हर्ष उल्लास पूर्वक महिलाओं पुरुष बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान