मनेन्द्रगढ़.
मनेन्द्रगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले चिरमिरी बड़ा बाजार दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में इस भव्य कुश्ती का आयोजन किया जाता रहा है इस कुश्ती दंगल का आयोजन चिरमिरी के बड़ा बाजार हाई स्कूल के पीछे योग मैदान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े मौजूद होकर अंतर राज्य के पहलवानों का स्वागत किया।
आपको बता दे की कुश्ती के इस महा दंगल आयोजन में बड़ा बाजार दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में कजलियां पर्व के अवसर पर सैकड़ों पहलवान इस आयोजन में पहुंचकर दांव लगा कर कोरिया केसरी खिताब पाने के लिए अखाड़ा में उतरते हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए के साथ कई उपहार से पुरस्कृत किए जाते हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय