मुरैना
प्रदेश के 27 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। दोपहर में भोपाल, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, रायसेन समेत कई जिलों में बारिश हुई।
मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र के पगारा बांध के ऑटोमैटिक गेट गुरुवार को खुल गए। ये गेट 10 साल बाद खुले हैं। 654 फीट क्षमता वाले डैम का जलस्तर 654 फीट पहुंचने से ओवरफ्लो होने लगा। आसन नदी पर बने इस डैम में श्योपुर जिले के विजयपुर से लेकर पहाड़गढ़ के जंगली रास्ते से बारिश का पानी आता है।
गुरुवार को डिंडौरी की साकुल नदी को पार कर रहा युवक बह गया।
अगले 4 दिन एमपी में भारी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 4 दिन प्रदेश में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, 'अगले 24 घंटे में ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।'

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू