भोपाल
मध्य प्रदेश के गृह विभाग में आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें 7 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में किया गया है. जिन अफसर के तबादले हुए हैं उनमें इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और मंडला में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं.
गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडला में 35वीं वाहिनी विजिबल में उप सेनानी के पद पर पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में जिम्मेदारी सौंप गई है.
इसी तरह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल में पदस्थ राजेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इंदौर में पदस्थ एसपी सव्यसाची सर्राफ को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाकर भेजा गया है. इसी तरह पुलिस अधीक्षक विशेष स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल मनु व्यास को सेवाएं वापस लेते हुए को एआईजी कार्यालय, पुलिस महानिरीक्षक रीवा वापस भेजा गया है.
सहाय और शाह को मिली नई जिम्मेदारी
राज्य पुलिस सेवा के 2002 के अधिकारी राजेश सहाय को जोनल विशेष पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा, इंदौर से नई जिम्मेदारी के रूप में पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी प्रकार धनंजय शाह को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध, इंदौर से सेवाएं वापस लेते हुए सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू