सिंगरौली
एमपी के सिंगरौली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां लूटपाट सहित अन्य आपराधिक वारदातों में लिप्त सलमान खान और उसके दो अन्य साथियों के मकान पर बुलडोजर चला दिया गया. आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये कीमत की जमीन को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया. बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे.
सिंगरौली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जून 2024 में तीन बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की थी. इन बदमाशों के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया गया है. बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियारी इलाके में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मकान को जमींदोज कर दिया गया.
आरोपियों ने किराना व्यापारी के मुनीम को चाकू मार कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी. मुनीम ₹3,00,000 लेकर बाजार जा रहा था. बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि आरोपियों के नाम रोहित भट्ट, अरविंद भाट और सलमान खान है. आरोपियों के खिलाफ पुराने अपराधी के मामले दर्ज हैं.
आरोपियों का वीडियो हुआ था वायरल
जून महीने में जब आरोपियों ने लूट की कोशिश की थी उस समय बदमाशों का दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने की कोशिश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस समय लोकसभा चुनाव की काउंटिंग का काम चल रहा था. सभी आरोपी अभी जेल में बंद हैं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू