मुरैना
ग्वालियर लोकायुक्त द्वारा महिला बाल विकास में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अनिल कुमार पाठक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कर्मचारी ने स्व सहायता समूह के समूह की अध्यक्ष से रिश्वत की मांग की थी। कर्मचारी ने भुगतान के एवज में 25 फीसदी हिस्ता मांगा था, जिसकी एक किस्त ले भी चुका था। समूह अध्यक्ष के पति की शिकायत के बाद लोकायुक्त ने ये कार्रवाई की है।
ग्वालियर लोकायुक्त डीएसपी राघवेंद्र तोमर के अनुसार जानकी स्व सहायता समूह ग्राम बरखेड़ा जमाल के समूह अध्यक्ष पति से भुगतान के बदले राशि का 25 प्रतिशत की मांग की थी। रिश्वत की दूसरी क़िस्त बुधवार को सात हज़ार नगद सहायक ग्रेड 3 अनिल पाठक ले रहा था। पहली किश्त के रूप में तीन हज़ार पहले लिए जा चुके थे।
स्व सहायता समूह के संचालक के पति से समूह राशि भुगतान को लेकर अनिल पाठक ने 25 प्रतिशत राशि की मांग की थी जिसके बाद उन्होंने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत की थी। लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए पाठक को रंगो हाथों पकड़ लिया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान