कवर्धा.
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आदेशानुसार पदोन्नति के लिए जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 में जिला पुलिस कबीरधाम के प्रधान आरक्षकों का सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति/स्थानांतरण के लिए योग्यता सूची जारी की गई है। इसी तारतय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को प्रभारी पुलिस कप्तान धर्मेंद्र सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा स्टार लगा कर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
जिसमें प्रधान आरक्षक वासुदेव साय पैकरा, महिला प्रधान आरक्षक देमन टेकाम, प्रधान आरक्षक राजेश कुमार सिंह ठाकुर शामिल है। उक्त पदोन्नत तीनों अधिकारियों को जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने कहा गया कि आप सभी के कार्यों में पदोन्नति के साथ वृद्धि होगी, जिसे बेहतर ढंग से निभाना आप सभी का प्रथम कर्तव्य होगा। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी व पदोन्नत अधिकारी के परिवार जन उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय