October 19, 2026

करवाचौथ व्रत पर महिलाओं ने की पूजा, पतियों के लंबी उम्र की करी कामना

 मनेन्द्रगढ/एमसीबी
 विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लगातार 24 वे वर्ष समाजसेवी संस्था वी क्लब की एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा के वार्ड नंबर 9 विनय होटल के पीछे स्थित निवास स्थान पर करवा चौथ के महापर्व अत्यंत हर्षो उल्लास के साथ मनाया इस धार्मिक अवसर पर सामूहिक पूजा अर्चना की गई जिस दौरान समाज की सभी वर्गों की महिलाएं उपस्थित रही ज्ञात रहे की करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं द्वारा पति की मंगल कामना एवं परिवार की सुख समृद्धि हेतु कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को निर्जला व्रत रखकर किया जाता है।

इस दिन करवा माता की पूजा अर्चना होती है उनसे सुख समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की जाती है इस दिन सुबह 4:00 बजे से सुहागिन महिलाएं सरगी रखकर व्रत का शुभारंभ करती है एवं सायं काल करवा माता की सामूहिक पूजा अर्चना करने के बाद चंद्र देव के दर्शन करके विधि विधान के साथ व्रत खोलती है।

इस अवसर पर पम्मी अरोड़ा के निवास स्थान पर बेबी अरोड़ा, नीलम इलाहाबादी, सिमरन अरोड़ा, शालू दुआ, अनुष्का दुआ, स्वीटी सुप्रिया दीक्षा, सुषमा मिनोचा, श्वेता चावला, अनीता दुआ, संगीता दुआ, सोनल बर्मन, रिया अरोड़ा, रूबी, गुड़िया नाकरा, डॉक्टर आयुषी, मधु गायकवाड, मोनिका गायकवाड, रितु दुआ, हैप्पी अरोड़ा, रीना दुआ, गुनगुन चावला आदि उपस्थित रही।

You may have missed