भोपाल
संचालनालय-पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल द्वारा पुरातत्व के क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले पुरातत्वविद, इतिहासकार, स्वयंसेवी, गाइड, शोधार्थी एवं सेवानिवृत्ति वरिष्ठ नागरिकों को सूचीबद्ध किए जाने की पहल की जा रही है। ऐसे व्यक्ति जो स्मारक या संग्रहालय में होने वाली पुरातात्विक गतिविधियों में अपना योगदान देने के इच्छुक हैं, वे 30 दिसंबर 2023 को राज्य संग्रहालय भोपाल में अपने आवेदन के साथ अपराह्न 3 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।
आवेदन के अवलोकन के बाद ऑन द स्पॉट पंजीयन किया जाएगा। इस पंजीयन के बाद आवेदक किस तरह से स्वयंसेवी के रूम में गतिविधि के माध्यम से योगदान देगा, यह बताया जाएगा। साथ ही किस प्रकार कार्य किया जाए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके लिए आवेदन ईमेल mparchaeology@gmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन