इंदौर
देश के विभिन्न हिस्सों से आये दिन हार्ट अटैक से मामले सामन आते रहते हैं। हार्ट अटैक से मौतों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसमें युवाओं, बुजुर्गों से लेकर कामकाजी पुरुष भी शामिल हैं। ऐसा ही एक मामला गुरूवार को इंदौर से सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय शहर इंदौर में काम करने के दौरान एक व्यक्ति की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आय है। युवक पेटिंग का काम करता था। काम करने के दौरान वह बैठा हुआ था। बैठे-बैठे युवक को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है जहां पर आशीष काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उसे साइलेंट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। जब आशीष को अटैक आया तो उसका साथी उसके साथ ही खड़ा हुआ था, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आशीष अपना काम कर रहा होता है। काम करने के दौरान वह गिर जाता है। गिरने के बाद उसकी मौत हो जाती है।
एक दिन पहले ही इंदौर ग्रामीण डीआईजी कार्यालय में पदस्थ AS प्रवीण बघेल की भी साइलेंट अटैक से मौत हुई थी। परिवार वालों ने बताया था कि प्रवीण ने रात में खाना खाया और वह आराम से सो रहा था अचानक 4:00 से 5:00 बजे के बीच प्रवीण बघेल की नींद खुली और उसे दो-तीन हिचकी आई। हिचकी के बाद प्रवीण की पत्नी नेहा ने उसे सीआरपी भी दिया था, लेकिन उसे लगातार सीने में दर्द होता रहा और प्रवीण बघेल की मौत हो गई थी।
इसी तरह से इंदौर में एक सप्ताह पहले होटल में खाना खाने गए। आशीष पटेल नामक एक व्यक्ति खाना खाते-खाते अचानक उसके सीने में दर्द हो और उसकी मौत हो गई थी। जहां पर डॉक्टर ने से साइलेंट अटैक ही बताया था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू