सिंगरौली
नगर पालिक निगम शहर भ्रमण के दौरान निगम आयुक्त डी के शर्मा द्वारा स्वच्छता व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण के दौरान शहर में स्थित मिश्रा पॉली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया उक्त भ्रमण के दौरान नर्सिंग होम द्वारा किए जाए जा रहे बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन की जानकारी मांगी गई और संबंधित संस्था के साथ एग्रीमेंट की जांच की गई और उपलब्ध सुविधाओं के लिए विस्तृत जानकारी ली गई जिसमे फायर फाइटिंग के निर्देशों का पालन एवं मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
अस्पताल प्रबंधन के नवाचारों से हुए प्रभावित – मिश्रा पॉली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. डी. के. मिश्रा द्वारा निगम की टीम को अस्पताल में उत्पन्न कचरों का निष्पादन की सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया जिसमे कचरा पृथक्करण के लिए तैयार किए गए स्टोरेज और बायो मेडिकल का निष्पादन की प्रक्रिया, अस्पताल से निकले गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया सहित रूफ टॉप गार्डेनिंग की व्यवस्था,सोलर पैनल से बिजली बिल में परिवर्तन सहित ईटीपी व एसटीपी की उपलब्धता,मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध लिफ्ट की व्यवस्था और फायर फाइटिंग के निर्देशों का पालन की उपलब्धता से अवगत कराया गया जिसे आयुक्त द्वारा सराहा गया,चूंकि शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी डॉ. मिश्रा है और उन्होंने स्वच्छता की अगुआई करते हुए आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके लिए उन्हें आभार जताया साथ ही शहर के सभी प्रतिष्ठानों को भी इसी तर्ज में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए अपील किया गया। उक्त भ्रमण के दौरान उपायुक्त आर पी बैस,स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह,दरोगा अशोक त्रिपाठी, सीटाडेल प्रबंधन से विवेक सिंह,विनय पांडेय और रोहित चौरसिया,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला की उपस्तिथि रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू