सूरजपुर
सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के परिवार पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कुलदीप साहू के पिता और चाचा के अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए प्रशासन की तीन टीमें बीती रात से तैनात थीं, और आज सुबह पांच बजे से बुलडोजर चलाकर यह कार्रवाई की गई। करीब 150 डिसमिल भूमि पर बने अवैध निर्माण को कड़ी सुरक्षा के बीच ढहाया जा रहा है।
यह कार्रवाई 13 अक्टूबर की रात हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद की जा रही है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया की उनके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शवों को 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय