बड़वानी
लोक शिक्षण संचानालय (सेकेंड्री एजुकेशन) मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार संस्था पीएम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 बड़वानी के चयनित 218 बच्चो को शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत बौद्धिक क्षमता विकसित करने हेतु 30 दिसम्बर को औद्योगिक इकाई मराल ओवरसीज प्रायवेट लिमिटेड एवं वरद पोली फेब खलघाट हाइवे एवं दार्शनिक स्थल/ऐतिहासिक धरोहर मांडवगढ़ जाने पर पीएमसंस्था प्राचार्य ने बच्चो की सुरक्षा एवं निगरानी हेतु 04 दल (दल प्रभारी, वाहन प्रभारी, सहायक कर्मचारी) बनाकर 04 बसों के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग विवेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी बड़वानी श्रीमती शीला चौहान की गरिमामय उपस्थिति में पीएम विद्यालय के चारो दलो को सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक भ्रमण की ओर प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं समस्त स्टाफजन ने हर्ष व्यक्त किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू