वाराणसी
आईआईटी बीएचयू में पहली नवंबर की रात परिसर स्थित कर्मनवीर बाबा मंदिर के पास छात्रा से गैंगरेप में लंका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में भेलूपुर थाना क्षेत्र के बृज इंक्लेव कॉलोनी निवासी कुणाल पांडेय, बजरडीहा के जीवधीपुर निवासी आनंद, सक्षम पटेल हैं। तीनों आरोपियों का जुड़ाव राजनीतिक दल से है। तीनों बीते चुनावों में बीजेपी आईटी सेल में भी शामिल थे। बता दें कि आईआईटी बीएचयू में रात करीब डेढ़ बजे छात्रा न्यू गर्ल्स हॉस्टल से घूमने के लिए निकली। परिसर में गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर उसका दोस्त मिला। दोनों कर्मनवीर बाबा मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से बुलेट सवार तीन युवक आए और छात्रा तथा उसके दोस्त को रोका। कुछ देर बाद डरा-धमकाकर उसके दोस्त को भगा दिया। युवकों ने छात्रा का मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए। उसके कपड़े उतारकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसका फोन भी ले लिया।
घटना के दूसरे दिन चेतगंज में कैमरे में हुए थे कैद
घटना के दूसरे दिन ही सीसीटीवी कैमरे में चेतगंज में तीनों बुलेट पर कैद हुए। वही फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल है। चूंकि उस समय संदिग्ध के तौर पर चिह्नित हुए लेकिन पुष्टि नहीं थी। इसलिए पुलिस ने पुष्टि के बाद गिरफ्तारी की है।
एक आरोपी दसवीं पास
कुणाल पांडेय के पिता जितेंद्र पांडेय का निधन हो चुका है। वह बीकॉम तक पढ़ा है। घर पर ही रहता था। आनंद उर्फ अभिषेक चौहान के पिता मुन्ना पावरलूम चलाते हैं। आनंद दसवीं पास है। सक्षम के पिता विजय पटेल प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह इंटरमीडिएट पास है। तीनों एक साथ रहते थे। बीएचयू रात में अक्सर घूमने जाते थे।

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल