सीहोर
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी विधानसभा उपचुनाव के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 9 दिसंबर को होगा। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ नाम निर्देशन पत्र 18 नवम्बर से 25 नवम्बर तक लिए जाएंगे
नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 26 नवम्बर को होगी। वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। मतदान नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना नगरीय निकायों में 12 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। पंच पद के लिये मतगणना मतदान केन्द्र पर ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। सरपंच पद के लिये मतगणना 13 दिसम्बर को विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से होगी।
इन पंचायतों में रिक्त पदों के लिए होगा चुनाव
उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की ग्राम पंचायतों बिजलोन, जहांगीरपुरा, महोड़िया, बरखेडीसीहोर, सातनबाडी, हसनपुरतिनोनिया, भानाखेडी, मेहतवाड़ा, बरछापुरा, हुसैनपुरखेड़ी, बरखेड़, कुर्मी, आर्या, धाईखेड़ा, गिल्लौर, दिगवाड़, पीलीकरार में पंच के पद रिक्त हैं। जहां निर्वाचन होना है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू