रायपुर
बढ़ते कदम संस्था से प्रेरणा लेकर तेलगु वेलफेयर सोसायटी ने जरुरतमंदों की मदद करने के लिए रविवार से स्वर्ग रथ, फ्रीजर, एम्बुलेंस के साथ ही टाटा एस गाड़ी की सुविधा देने जा रही है, इसके लिए नागरिकों को 7566171124 पर कॉल करना होगा, यह सभी सुविधा नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। चारों सुविधाओं का लोकार्पण रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन के मुख्य आतिथ्य में शिवानंद नगर में स्थित सांई लक्ष्मी भवन के सामने होगा। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, खम्हारडीह वार्ड के पार्षद मोहन उपारकर के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहेंगे।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष टी. गोपी, महासचिव के. सत्या बाबू, पूर्व पार्षद मोहन उपारकर, एस. धीनकर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ललिता माता की आरती के साथ होगा, इसके बाद वेद पंडितों के द्वारा पूजा-अर्चना किया जाएगा फिर स्वर्ग रथ, फ्रीजर, एम्बुलेंस और टाटा एस गाड़ी का लोकार्पण किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय