अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बड़ी समस्या रहा है। यहां से आए दिन धर्मांतरण की खबर सामने आती रहती है, लेकिन जिन लोगों को धोखे में फांसकर धर्मांतरण कराया गया, ऐसे कई लोग वापस अपनी जड़ सनातन धर्म में लौटने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को सरगुजा के अंबिकापुर 28 परिवारों की घर वापसी सनातन धर्म में हुई। इस बात की जानकारी सनातन धर्म के लिए काम करने वाले हिन्दू संगठन ने दी है।
मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री प्रबलसिंह जूदेव ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 में जयंती के अवसर पर सम्मेलन में ऑपरेशन घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा 28 परिवार के 40 धर्मान्तरित लोगों के पैर धोकर उन्हें पुनः हिन्दू धर्म में वापसी कराई गई।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हम लोगा धर्मांतरण रोकने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और जितने भी धर्मान्तरित लोग हैं उनकी घर वापसी के लिए यह कार्यक्रम लगातार चला रहे हैं। हिंदू राष्ट्र के सवाल पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हमारा भारत देश शुरु से हिंदू राष्ट्र रहा है और हम अपने देश के हिंदुओं को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय