कौशांबी
गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। प्लेटफार्म से कूदने वाले शख्स की नीचे गिरते ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरव शर्मा निवासी आगरा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही गुरुग्राम में पत्नी की हत्या करके वह फरार हो गया था।
गौरव ने आज सुबह करीब 10:30 बजे कौशांबी के प्लेटफार्म नंबर एक से नीचे छलांग लगा दी, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरव मूलत आगरे का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ गुड़गांव रहता था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और फरार था। पुलिस ने गौरव के परिजनों को सूचना दी और गौरव के परिजन कौशांबी थाने पहुंच चुके हैं। गुड़गांव पुलिस भी गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर रही है।
तेज धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या
गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में रहने वाले गौरव पर तेज धारदार हथियार से पत्नी की हत्या का आरोप था। महिला के शव के साथ दो साल का बच्चा भी रोता रहा। छह महीने पहले ही परिवार डीएलएफ फेस तीन के एस ब्लॉक में रहने के लिए आया था। महिला के शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान पाए गए है। उसके मोबाइल फोन को टॉयलेट सीट में डाल दिया गया। महिला की पहचान 23 वर्षीय लक्ष्मी रावत के रूप में हुई है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान