भोपाल: 21 दिसंबर 2024
विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार सभी जिलों की पुलिस लाइनों, पुलिस प्रशिक्षण इकाइयों और विशेष सशस्त्र बल की समस्त वाहिनियों में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा उन्हें तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करना था।
इस आयोजन में विशेषज्ञों द्वारा ध्यान और मानसिक संतुलन को बनाए रखने की विभिन्न तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया गया। ध्यान सत्र में शामिल सभी कर्मियों ने इसे अपने कार्य क्षेत्र में उपयोगी और प्रभावशाली बताया।
इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के कार्य प्रदर्शन को बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान