भोपाल : 21 दिसम्बर 2024
जनजातीय संग्रहालय में नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि “संभावना” का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 22 दिसंबर को श्री प्रहलाद कुर्मी एवं साथी (सागर) द्वारा राई नृत्य, सुश्री केवल कुमार एवं साथी, (अनूपपुर) द्वारा गोण्ड जनजातीय गुदुमबाजा नृत्य एवं श्री नागेंद्रनाथ पाण्डेय एवं साथी (आरा, बिहार) द्वारा भोजपुरी गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि जनजातीय संग्रहालय में हर रविवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाली इस गतिविधि में मध्यप्रदेश के पांच लोकांचलों एवं सात प्रमुख जनजातियों की बहुविध कला परम्पराओं की प्रस्तुति दी जाती है। साथ ही देश के अन्य राज्यों के बहुविध कलारूपों के प्रदर्शन को देखने और समझने का अवसर भी दर्शकों को प्राप्त होता है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन