भोपाल: 26 दिसंबर 2024
फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, लिंकडिन और यूट्यूब पर जारी की पहली पोस्ट
सभी से सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने की अपील
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने पर्यटन विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को लॉन्च किया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने निवास से नवनिर्मित हैंडल्स पर स्वयं पहली पोस्ट शेयर की। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, लिंकडिन और यूट्यूब पर जारी पोस्ट में राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ राज्य है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश को दुनिया के 10 सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल करने पर गर्व व्यक्त किया है। यह हम सब के लिये गौरव का विषय है।
राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अतुल्य भारत के हृदय प्रदेश ‘मध्यप्रदेश’ में वन्य संपदा, ऐतिहासिक एवं पुरातत्व विरासत और स्थानीय संस्कृति के साथ साथ फिल्म पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश पर्यटन देश ही नहीं दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है।
सोशल मीडिया हैंडल्स के बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन से संबंधित गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज बनाए गए हैं। जिनसे जुड़कर आमजन पर्यटन स्थलों, आयोजनों और गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे। साथ ही अपने मूल्यवान सुझाव हमे दे सकेगे।
राज्य मंत्री लोधी ने सभी से द्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और यूट्यूब के इन आधिकारिक अकाउंट को फॉलो करने के साथ ही पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया पेज को देश का नंबर 1 का सोशल मीडिया पेज बनाने की अपील की है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही