तेलंगाना
तेलंगाना के निर्मल जिले से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम की ओर जा रही एक निजी ‘स्लीपर बस' के चालक ने 26 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद ‘डायल 100' पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उस समय बस हैदराबाद के बाहरी इलाके में थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस का पता लगा लिया गया और जब मेट्टुगुडा इलाके के निकट बस धीमी हुई तो आरोपी चालक वहां से भाग निकला। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और वाहन में अन्य यात्रियों के होने के बावजूद चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि इस बीच आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी, बस चालकों में एक है। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल भेज दिया गया और उसकी शिकायत के आधार पर उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कर घटना की जांच जारी है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन