बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के अंतर्गत सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में शराब में पानी मिलावट करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में संभागीय उड़न दस्ता टीम ने शराब दुकान के कर्मचारियों को मिलावट करते रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, दुकान में रखें मेगडॉनल नंबर वन के एक बोतल एवं 8 पीएम व अन्य शराब में अंतर पाया गया तथा पानी के एक बोतल में 1 लीटर अंग्रेजी शराब अलग से रखा गया था, जिसे मिलावट के लिए उसे कर्मचारी यूज़ करने के लिए रखे थे। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने दुकान का सीसीटीवी कैमरा चेक करना चाहा तो मॉनिटर खराब होना बताया गया।
बता दें, दुकान में मौजूद सेल्समैन नीरज गुप्ता एवं दीपक गुप्ता के विरुद्ध धारा 38 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं आबकारी विभाग बलरामपुर के अधिकारियों एवं प्लेसमेंट एजेंसी ईगल हंटर की मिली भगत भी सामने आ रही है।
पूरे मामले में जब हमने डिवीजन आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया, कि पिछले काफी समय से वाड्राफनगर शासकीय शराब दुकान की शिकायत मिल रही थी, जिसके तहत कार्रवाई की गई है। सभी कर्मचारियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है और आगे भी उन पर नजर बनी रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय