दुर्ग
लाइन में पदस्थ एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. मृत कांस्टेबल शहीद पिता की जगह हुई अनुकंपा नियुक्ति के बाद दुर्ग पुलिस में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार, लाइन में पदस्थ कांस्टेबल अभिषेक राय शनिवार रात को अपने कातुलबोर्ड स्थित घर में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के संबंध में सुपेला थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई.
वहीं भिलाई सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मृत कांस्टेबल का हाल ही में भिलाई तीन थाने में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन उसे लाइन से रिलीव नहीं किया गया था.
कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. वहीं कांस्टेबल के आत्महत्या करने से उनका परिवार सदमें में है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय