पंजाब
पंजाब कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्य चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे। उन्होंने पंजाब में पंचायत चुनाव स्थगित करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के एक कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात की और मांग की कि पंजाब में पंचायत चुनाव 3 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए जाएं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, जिससे लोगों को धक्का लगा है। नेताओं ने जाली बैलेट पेपर छापने का आरोप लगाया है।
पत्रकारों से बात करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हम चुनाव रद्द करने की मांग नहीं कर रहे हैं। हमने मांग की है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को 3 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया जाए क्योंकि हाईकोर्ट ने कई जगहों पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। वहीं इस मुद्दे पर AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि Congress अपनी हार से डरी हुई है, इसलिएि चुनाव स्थगित करवाना चाहती है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन