October 18, 2026

दिल्ली मेट्रो में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ सरेराह छेड़खानी की गई, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक वायरल वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ सरेराह छेड़खानी की गई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पैदल जा रही इस महिला के साथ दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सड़क पर छेड़खानी की है। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सुनसान सड़क पर जा रही हैं और तब ही वहां मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पीछे से आते हैं और महिला के पास जाकर वो अपनी बाइक धीमी कर देते हैंं।

इसके बाद यह महिला तेजी से कदम बढ़ाते हुए सड़क की दूसरी तरफ चली जाती हैं। दोनों मोटरसाइकिल सवार इसके बाद अपनी बाइक को घुमा कर फिर से महिला के करीब पहुंचने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान कुछ अन्य मोटरसाइकिल सवार भी वहां से गुजरते हैं। हालांकि, सड़क पर कुछ अन्य लोगों को देखने के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी बाइक नहीं रोकते और वहां से निकल जाते हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। देखें वीडियो –

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे की है। 'अमर उजाला' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस मामले में पीड़िता ने बाद में पुलिस से भी शिकायत की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी युवक भी उसी कस्बे के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 19 सेकेंड का यह वीडियो 11 जून का है जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

You may have missed