बिजनौर
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार
जानकारी के मुताबिक, हादसा बिजनौर जनपद के कोतवाली क्षेत्र में नजीबाबाद रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास हुआ। यहां पर एक फॉर्च्यूनर कार नजीबाबाद से बिजनौर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार नेक्सा शोरूम के पास पहुंची, अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला।
घायल युवक की हालत गंभीर
हादसे में घायल तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी साजिद और अनास के रूप में हुई है। अनस इस्लामनगर कस्बा झालू का रहने वाला था। वहीं, तीसरा युवक जैनुल भी झालू का रहने वाला है जो गाड़ी चला रहा था, गंभीर रूप से घायल है और उसे मेरठ रेफर किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान