इंदौर
शहर में बीआरटीएस स्थित सी-21 मॉल के सामने एक बिल्डिंग में रविवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग की घटना से बिल्डिंग के आसपास अफरातफरी मच गई। टावर-61 बिल्डिंग के रूपटाफ रेस्टोरेंट मचान में आग लगी है।
इस बिल्डिंग में नीचे बंधन बैंक भी है। आग से बीआरटीएस पर जाम लग गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके पास वाली सफायर ट्विंस में भी आग लग गई है। जिस समय बिल्डिंग में आग लगी, उसमें काफी लोग थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस एक घंटे तक आग बुझाने में जुटी रही। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह और फायर एसपी शशिकांत कनकने भी मौके पर पहुंचे।
एसपी फायर शशिकांत कनकने का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। संभवतः शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो एयरपोर्ट से भी फायर फाइटर वाहन पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग देखने के लिए बीआरटीएस पर लोगों की भीड़ लग गई, जिसे पुलिसकर्मियों ने हटाया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान