गाजियाबाद
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भीषण आग की घटना सामने आई है। आग की लपटें कई फ्लोर ऊपर तक उठ रही हैं। आग अहिंसा खंड-2 की अरिहंत हार्मनी सोसाइटी में लगी है। आग लगने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
सामने आया खौफनाक वीडियो
गाजियाबाद की सोसायटी में आग की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते आसपास के कई मकानों को अपनी जद में ले लिया। इस दौरान वहां रहने वालों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम गाड़ियां लेकर पहुंची है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। गाजियाबाद की सोसायटी में आग लगने के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग बहुत भीषण लगी है। आग लगने की वजह से आसपास लोगों में भी चिंता साफ देखी जा सकती है। सोसायटी में आग लगने के कारण इलाके में धुएं का गुबार भर गया है। हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा है।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया