टीकमगढ़
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ नवीत कुमार धुर्वे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुस्तक मेले के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी विद्यालयों के संचालक/प्राचार्य/प्राधानाध्यापक, पुस्तक विक्रेता, गणवेश विक्रेताओं ने भाग लिया।बैठक में जिला पंचायत सीईओ धुर्वे ने पुस्तक मेले के आयोजन हेतु निर्देशित किया कि निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र/अभिभावकों को पुस्तकें, यूनिफार्म, टाई, जूते, स्टेशनी कॉपी आदि केवल चयनित विक्रेताओं से क्रय करने के लिये औपचारिक अथवा अनौपचारिक किसी भी रूप में बाध्य नहीं किया जायेगा।
छात्र या अभिभावक इन सामग्रियों को खुले बाजार से क्रय करने के लिये स्वतंत्र होंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा यूनिफार्म को छोड़कर किसी भी पाठ्य सामग्री पर विद्यालय का नाम उल्लेखित नहीं किया जायेगा। यदि निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालयीन गणवेश में कोई परिवर्तन किया जाता है तो वह आगामी तीन शैक्षणिक सत्रों तक यथावत लागू रहेगी। विद्यालय की शुल्क में वृद्धि, वाहन, स्कूल बैग पालिसी एवं आयु के निर्धारण के संबंध में शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आईएल अठया, सहायक संचालक शिक्षा एडीपीसी, सहायक परियोजना समन्वयक ईएण्डआर, सहायक परियोजना समन्वयक (मोबि.), विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू