October 20, 2026

हरदोई में एक अधेड़ ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

यूपी के हरदोई में एक अधेड़ ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मां और बीवी ने पुलिस पर चोरी के शक में पकड़कर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं मृतका के मामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव का है। जहां ध्यान पाल का शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। ध्यान पाल के मामा बेचेलाल की सूचना पर पचदेवरा पुलिस पहुंची। शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ध्यान पाल की मां और पत्नी ने बताया कि गांव से एक चारा मशीन चोरी हो गई थी। चोरी करने के शक में पचदेवरा पुलिस शनिवार को ध्यानपाल को पकड़ ले गई थी और उसकी पिटाई भी की, जिससे क्षुब्ध होकर उसने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ध्यानपाल के पिता की मौत हो चुकी है और उसके भाई दिल्ली में रहते हैं। उसके पांच बेटियां और एक बेटा भी है। ध्यानपाल की मौत से मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में थानाध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि चोरी के मामले में आरोप लगा था। पूछताछ के बुलाया गया था। साथ में अन्य चार लोग भी आए थे। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया था। पीटने या प्रताड़ित करने का आरोप निराधार है।

 

 

You may have missed