गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय स्थित नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने किसानों की उपज चोरी करने का आरोप लगाते हुए अधेड़ व्यक्ति को अर्द्धनग्न कर दिया। उसके माथे पर कागज भी बांधा, जिस पर लिख दिया- ‘मैं चोर हूं, किसानों की उपज चुराता हूं।’ इसके बाद उसे अर्धनग्न कर मंडी परिसर में घुमाया।
साप्ताहिक अवकाश के चलते दो दिन बाद सोमवार को मंडी खुली तो किसान उपज बेचने पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने दो लोगों को किसानों की ट्रालियों से अनाज चुराने की कोशिश करते देखा, लेकिन जैसे ही दोनों संदिग्ध को पकड़ना चाहा तो वे भागने लगे, एक व्यक्ति तो भाग गया पर अधेड़ लोगों के हत्थे चढ़ गया।
भीड़ में पहुंच गए कुछ शरारती
कुछ शरारती भीड़ में पहुंचे और अधेड़ को पकड़कर कपड़े उतार उसे अर्द्धनग्न कर दिया। घटना का वीडियो बनाकर प्रसारित भी किया गया। कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने बताया है कि सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति को लोगों ने मंडी से अनाज चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन इसके बाद कोई शिकायतकर्ता थाने नहीं आया। अधेड़ नशे का आदी है। उसकी तबीयत भी खराब हो रही थी। ऐसे में उससे पूछताछ कर उसके नाम-पते नोट कर फिलहाल उसे छोड़ दिया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान